Child Marriage In Hinduism Debunked

Written By - Vedic Dharmi Ashish बाल विवाह समाज की एक ऐसी कुरीति है जिसको समय के साथ धर्म के साथ जोड़ा गया इस से सनातन वैदिक धर्म पर विधर्मी तथा वामपंथियों द्वारा अनेकों आक्षेप किए गए। इस ब्लॉग में हम वैदिक विवाह संस्कार के वास्तविक स्वरूप को समझेंगे तथा समाज में समय के साथ जो कुप्रथा प्रचलित हुई क्या वैदिक धर्म उसको समर्थन करता है अथवा नहीं इसके विषय में भी विस्तार से समझेंगे। क्या वेद में बाल विवाह है? सनातन वैदिक धर्म का मूल तथा सर्वोच्च सर्वश्रेष्ठ शास्त्र वेद है। इसलिए सनातन धर्म के हर विषय को समझने के लिए अन्य ग्रंथों से भी ज्यादा दिव्य ईश्वरीय वाणी वेद ही प्रमाणिक माना जाता है। वेदों में विवाह के प्रकरण खास कर के ऋग्वेद (१०/८५) तथा अथर्ववेद (१४/१ और १४/२) में आता है इसके अलावा वेदों के अन्य सूक्तों में भी विवाह आदि विषयों पर संक्षेप वर्णन मिलता है इनमे अथर्ववेद के ब्रह्मचर्य सूक्त आदि प्रमुख है। अगर हम बात करे अथर्ववेद में आए विवाह सूक्त की तो उसके एक मंत्र में विवाह योग्य दुल्हन के लिए एक संस्कृत शब्द प्रयोग किया गया है वो है "योषा" । Atharveda (14/1/56) Atharvave...